फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आपत्तिजनक वीडियो बनाने के विवाद में अगवा किया गया युवक

Mon, 15 Jul 2024 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरे दिन भी कोई सुराग लगा पाने में नाकाम रही पुलिस
विज्ञापन

एसपी की तरफ से आरोपियों पर 25 हजार रुपये पुरस्कार घोषित

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। दिन दहाड़े अपहृत मोहित यादव का तीसरे दिन भी पता नहीं लग सका। हालांकि, जिन चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उनसे पूछताछ में चौकाने वाला खुलासा हुआ है। गिरफ्तार किए गए अमन ने पुलिस को बताया कि मोहित ने उसके भाई सत्यम का धोखे से आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था। उसी को डिलीट करने के लिए उस पर दबाव बनाया जा रहा है। मगर, वह नहीं मान रहा था। इसीलिए उसका अपहरण किया गया। मगर, उसे लेकर उसके साथी कहां गए ,यह बता पाने से उसने हाथ खड़े कर दिए। अभियुक्तों को पकड़ने के लिए 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया है।
शुक्रवार की दोपहर गांधीनगर के पिकौरा दत्तूराय से 20 वर्षीय मोहित यादव को एपीएन पीजी काॅलेज के निवर्तमान छात्र संघ अध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह और उसके साथियों ने अपहृत कर लिया था। सीसीटीवी फुटेज में पहचान होने के बाद कोतवाली में आदित्य विक्रम सिंह निवासी चंगेरवा थाना लालगंज वर्तमान पता मालवीय रोड, पुलकित गर्ग निवासी बाटा गली, सैय्यद इलहान निवासी दरिया खां व सत्यम कसौधन व मोनू पर अपहरण का केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पुलिस अपहर्ताओं में मोनू समेत चार सहयोगियों कोे गिरफ्तार कर चुकी है। 48 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी किराये के मकान से अपहृत 20 वर्षीय युवक मोहित को पुलिस अब तक सकुशल खोज नहीं कर पाई है। सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि जिन आरोपितों की गिरफ्तारी हुई है, उसमें तीन का नाम विवेचना के दौरान सामने आया है। इसमें सिर्फ मोनू ही नामजद है।
आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद भी अपहृत के न मिलने से उसकी सुरक्षा को लेकर अफवाह उड़ रही है। गिरफ्तार आरोपियों में 23 वर्षीय मोनू जायसवाल निवासी गांधीनगर थाना कोतवाली, 18 वर्षीय अमन गुप्ता , 18 वर्षीय करन जायसवाल व 18 वर्षीय सादिक उर्फ सुद्दु निवासी गांधीनगर शामिल हैं। आरोपियों के पास से एक महिंद्रा एक्सयूवी, काली अपाची व स्कूटर बरामद हुआ। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विजय कुमार, प्रभारी स्वॉट उमाशंकर तिवारी, प्रभारी एसओजी जनार्दन प्रसाद व प्रभारी सर्विलांस शशिकांत शामिल रहे।
...
सदर विधायक ने सपाइयों के साथ शास्त्री चौक पर दिया धरना

बस्ती। तीसरे दिन भी अपहृत का पता न लगने से क्षुब्ध सपा जिलाध्यक्ष व सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव रुधौली के विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी सहित बड़ी संख्या में सपाइयों के साथ शास्त्री चौक पर धरने पर बैठ गए। शनिवार को विधायक ने पुलिस प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। मगर, पुलिस उसका पता लगाने में अब तक नाकाम है। उधर, अपहृत को सकुशल खोजने के लिए कोतवाली में रविवार को एएसपी ओपी सिंह व सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण तिवारी मंथन करते दिखे। कई घंटों तक कोतवाली पुलिस के साथ वह अपहृत को खोजऐ के लिए तानाबाना बुन रहे थे।
-
यह है घटना क्रम
- कोतवाली थानाक्षेत्र के पिकौरा दत्तुराय निवासी अविनाश सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 12 जुलाई को दिन में दो बजे मोहल्ले के लोगों ने उन्हें फोन करके बताया कि उनके घर में मारपीट व तोड़-फोड़ की जा रही है। जब वह घर पहुंचे तो देखा कि मोहित यादव जो उनके यहां किराये पर कमरा लेकर रहता था, उसे आदित्य विक्रम सिंह, पुलकित गर्ग, सत्यम कसौधन, मोनू, सैय्यद इलहान व उनके साथ अन्य बहुत सारे लड़के आकर कमरे में घुस कर उसे मार रहे थे। तोड़-फोड़ भी किये। मोहित जब बाथरूम में घुसा तो आरोपित उसे वहां से खींचकर नीचे ले जाकर कुछ दूर पैदल चलते हुए मुख्य मार्ग पर आकर चार पहिया वाहन से अपहरण करके हत्या करने की नियत से लेकर भाग गये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया था।
विज्ञापन

-
25 हजार रुपये इनाम घोषित
- एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि इस घटना में शामिल कुछ और लोगों के नाम सामने आए है। पुलिस उनका वारंट जारी करवाकर उन्हें गिरफ्तार करेगी। गिरफ्तारी के लिए 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया है। कुर्की की भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें