बनकटी। लालगंज थानाक्षेत्र के महसों कस्बे के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल युवक की बुधवार को इलाज के दौरान लखनऊ के ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। बनकटी कस्बा निवासी मोहम्मद मुस्लिम का छोटा पुत्र साहिल किसी काम से मंगलवार को महसों गया था। वापस आते समय सड़क किनारे खड़ा होकर ऑटो का इंतजार कर रहा था। तभी किसी वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। राहगीरों की मदद से उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया था।