फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हादसे में घायल युवक की लखनऊ में मौत

Sat, 29 Jun 2024 03:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। सड़क हादसे में घायल युवक की लखनऊ में उपचार के दौरान मौत हो गई। कलवारी थाना क्षेत्र के ग्राम बेइली के पास बोलेरो की ठोकर से गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के ग्राम खड़ौआ जाट निवासी 25 वर्षीय सुनील यादव पुत्र मधुवन यादव किसी कार्य से कुसौरा गए थे। बाइक से घर आते समय बेइली के पास तेज रफ्तार जा रही बोलेरो ने बाइक को चपेट में ले लिया था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आसपास के लोगों ने पुलिस व उनके परिजनों को सूचना देकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें