फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बाइक फिसलने से घायल युवक की अस्पताल में मौत

Sat, 25 Oct 2025 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
बाइक फिसलने से गिरे लवकुश की फाइल फोटो।
विज्ञापन
परशुरामपुर। थाना क्षेत्र के रायपुर पुलिया के पास बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे बाइक फिसलने से गंभीर रूप से घायल 28 वर्षीय लवकुश की श्रीराम हॉस्पिटल अयोध्या में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, लवकुश गौतम पुत्र देवराम निवासी सरनामगंज बाजार थाना परशुरामपुर बृहस्पतिवार रात सिकंदरपुर स्थित अपने बड़े भाई की ससुराल गए थे। रात में अपने घर सरनामगंज लौट रहे थे। रायपुर के पास पुलिया पर बाइक फिसल गई। लोगों ने तत्काल उन्हें नजदीकी अस्पताल रायपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद श्रीराम हॉस्पिटल अयोध्या रेफर किया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें