फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: किर्गिस्तान में नौकरी कर रहे सोहना के युवक की मौत

Tue, 24 Sep 2024 03:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनहा। खैरा गांव के रहने वाले एक युवक की किर्गिस्तान में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहां के आलोक सिंह उर्फ सोनू (34) पुत्र अरविंद सिंह किर्गिस्तान में रहकर एक निजी कंपनी में कार्य करते थे। रविवार को किर्गिस्तान के समय के मुताबिक दिन में 11:30 बजे उनकी तबीयत बिगड़ गई। कंपनी में मौजूद अन्य सहयोगी उसे अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


यह खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में माता-पिता के अलावा बड़ी बहन व पत्नी सोनल सिंह हैं। उनकी शादी छह वर्ष पूर्व हुई थी। दो पुत्र विराट सिंह 5 वर्ष व डेढ़ वर्ष का कौशक सिंह है। बताया जा रहा है कि शव घर लाने की व्यवस्था की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें