हर्रैया। फोरलेन पर खैरी ओझा गांव के पास सड़क के किनारे एक युवक घायल पड़ा मिला। हरैया थाने की पुलिस ने प्राथमिक उपचार के लिए सीएससी हरैया ले गई, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान संतकबीरनगर के दुधारा थाने के पचपोखरी निवासी रामशंकर के रूप में हुई। घायल की मां फूलमती पत्नी अवधू ने पुलिस को बताया कि उनका 32 वर्षीय बेटा राम शंकर पांच दिन पहले बिना बताए घर से चला गया था। परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। एसएचओ हर्रैया राना डीपी सिंह ने बताया कि किसी वाहन की चपेट में आकर घायल होने की बात बताई जा रही है। संवाद