फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भूसा लादते समय सर्पदंश से युवक की मौत

Wed, 08 May 2024 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के सहजौरा माझा में मंगलवार सुबह भूसा लादने गए एक युवक सांप ने काट लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। जब तक उसके साथी युवक को लेकर अस्पताल पहुंचते तब तक उसकी मौत हो गई। मंगलवार सुबह विक्रमजोत गांव के करीब स्थित चांदपुर पुरवा निवासी 30 वर्षीय पवन कुमार दाऊ पुत्र राम अवध सरयू नदी के सहजौरा माझा में अन्य मजदूरों के साथ भूसा लादने गए थे। ट्राॅली पर भूसा भरते समय सांप ने काट लिया। मजदूर साथी पवन को ट्रैक्टर पर लाद कर विक्रमजोत अस्पताल पहुंचे। घटना की जानकारी होने पर परिजन भी अस्पताल पर पहुंचे। सीएचसी पर मौजूद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया। जहां पवन को मृत घोषित कर दिया। सर्प दंश से मौत की खबर सुनकर माझा क्षेत्र में काम करने जाने वाले मजदूरों में दहशत फैल गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें