फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सड़क हादसे में युवक की मौत, एफआईआर

Tue, 16 May 2023 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। परशुरामपुर पुलिस ने सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। संतकबीरनगर के दुधारा थाना क्षेत्र के सेमरिया निवासी रामचंद्र वर्मा ने थाने पर तहरीर देकर बताया है कि उनका बेटा वेद प्रकाश वर्मा (36) व बहू सरोज वर्मा बाइक से 26 अप्रैल को अयोध्या जा रहे थे। फोरलेन पर परशुरामपुर थानांतर्गत युवराज पैलेस के पास एक ट्रैक्टर-ट्राली ने उनकी बाइक को ठोकर मार दी थी।
विज्ञापन

हादसे में बेटा-बहू दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए ले जाते समय उनके बेटे वेद प्रकाश को मृत घोषित कर दिया गया था। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तेज व लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें