फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मुंडन में शामिल होने जा रहे युवक की मार्ग दुर्घटना में मौत

Mon, 11 Mar 2024 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर जिले के गौरा पड़ाव के पास हुआ हादसा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भानपुर। सोनहा थाना क्षेत्र के नरखोरिया गांव निवासी 45 वर्षीय दिलीप जायसवाल का बलरामपुर जिले के गौरा पड़ाव के पास ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, नरखोरिया गांव निवासी दिलीप जायसवाल शनिवार रात परिवार सहित नाती के मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने देवीपाटन जा रहे थे। परिवार के अन्य सदस्य ऑटो में थे, जबकि दिलीप बाइक से था। अभी गौरा पड़ाव के पास पहुंचे ही थे कि रास्ते में ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें आननफानन स्थानीय चिकित्सालय के पास ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें