फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हादसे में युवक की मौत, आरोपी चालक पर केस

Thu, 09 Oct 2025 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पैकोलिया (बस्ती)। बभनान-हर्रैया मार्ग पर मंगलवार शाम सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। थानाक्षेत्र के बेनीपुर गांव के भाई सोनू यादव ने तहरीर दी कि उनके बड़े भाई अमरजीत यादव बभनान से सामान लेकर घर लौट रहे थे। बेनीपुर पुल के पास जलालाबाद गांव के आदित्य प्रजापति ने अपनी बाइक से उनकी बाइक को टक्कर मार दी और भाग गए। अमरजीत यादव की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना में प्रयुक्त बाइक जलालाबाद निवासी बलराम वर्मा की बताई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक सुभाष मौर्य ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें