हर्रैया। थाना क्षेत्र के जिवधरपुर राय निवासी 35 वर्षीय दुर्गा प्रसाद चौधरी की शनिवार देर शाम करंट लगने से मौत हो गई। वह धान की सिंचाई करने खेत में गए थे। जहां अचानक करंट की चपेट में आने से झुलसे युवक को परिजन आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरैया ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। संवाद