फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बाइक के साथ पोखरे में गिरे युवक की मौत

Thu, 11 Jul 2024 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की रात हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कलवारी। बस्ती-टांडा मार्ग के कौलेश्वर धाम मंदिर के पास मंगलवार की रात बाइक के साथ युवक पोखरे में गिर गया। लखनऊ में इलाज के दौरान बुधवार को युवक की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, कलवारी क्षेत्र के बेईली निवासी 30 वर्षीय मोहम्मद अमीन मंगलवार की रात किसी कार्य से बाइक से कलवारी की ओर जा रहे थे। कलवारी पेट्रोल पंप के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे नाले से टकराकर बगल के पोखरे में बाइक के साथ गिर गए। बाइक के नाले से लड़ने की तेज आवाज को सुनकर मंदिर पर मौजूद लोग शोर मचाने लगे।
विज्ञापन

चौराहे के कुछ युवकों ने पोखरे में कूद कर अमीन को निकाला तथा पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी बहादुरपुर ले गए, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल के परिजन को भी सूचना दी। जिला अस्पताल में स्थित में सुधार न देख चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ में इलाज के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


...

तीन महीने पहले साऊदी अरब से आया था
मोहम्मद अमीन के पिता मोहर अली ने बताया कि उनके चार बेटे सलीम, शमीम तथा रहीम में सबसे बड़ा अमीन था। उसे साऊदी अरब से आए तीन माह हुआ था। अमीन की मौत की खबर सुनते ही उसकी पत्नी मोमिना खातून तथा चार वर्षीय बेटी अलीमा का चीखने-चिल्लाने लगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें