विषाक्त पदार्थ खाने से युवक की मौत
बनकटी। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बरहुआ बाजार के रहने वाले युवक की विषाक्त पदार्थ खाने से मौत हो गई। उसे जिला अस्पताल से बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था।
बरहुआ निवासी उमाशंकर गुप्ता की तीन संतानों में लवकुश गुप्ता (22) उनके एकलौते बेटे थे। पिता ने बताया कि लवकुश की शादी तय थी। अगले माह शादी का दिन भी तय कर दिया गया था। परिवार के लोगों का कहना है कि लवकुश ने घर में रखे 40 हजार रुपये किसी को दे दिए थे। जब शुक्रवार को उसके बारे में पूछा जाने लगा तो उसने कहा कि अगले दिन सुबह बताऊंगा।
शाम को ही लवकुश ने कहीं से कोई विषाक्त पदार्थ लाकर खा लिया। इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत होने के बाद गोरखपुर में ही पोस्टमार्टम कराया गया। उसके लिए बाद परिवार के लोग गांव पहुंचे और शव का अंतिम संस्कार कर दिया। लवकुश की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।