फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत

Sat, 10 Feb 2024 03:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की सुबह करीब 5 बजे अयोध्या बस्ती लेन पर पचवस ओवरब्रिज के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी। वाहन गुजर जाने की वजह से शव क्षत-विक्षत हो गया था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची छावनी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने कराने का प्रयास किया। युवक की पहचान थाना क्षेत्र के खम्हरिया गांव निवासी शिवम 21 पुत्र सहजराम के रूप में हुयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। थानाध्यक्ष सुभाष मौर्य ने बताया कि मृतक के परिजनों के बताये अनुसार शिवम बीती रात एक शादी पार्टी में अमोढ़ा गया था। वह पचवस कैसे पहुंचा छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें