फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के अटरा निवासी 20 वर्षीय मोहित यादव की ट्रेन की चपेट के आने से मौत हो गई। वह गोरखपुर-लखनऊ रेल खंड मार्ग पर स्थित मुंडेरवा थाना क्षेत्र के ओडवारा स्टेशन के समीप डाउन ट्रैक पर मंगलवार को देर शाम ट्रेन की चपेट में आ गया। सूचना पाकर पहुंची मुंडेरवा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसके पास से मिले मोबाइल से उसके गांव के एक दोस्त को फोन करके जानकारी दी। मौत की खबर से मृतक की मां, भाई लौट राम, रोहित सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद चौधरी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें