बभनान। गोरखपुर-गोंडा रेल खंड के बभनान रेलवे स्टेशन के पश्चिमी समपार फाटक के आगे खम्हरिया बुजुर्ग गांव के पास बुधवार की देर रात ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। चौकी प्रभारी बभनान अंकित सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान उदयराज 40 वर्षनिवासी रेटवा गाड़ा थाना हर्रैया जिला बस्ती के रूप में हुई। शव क्षत-विक्षत हो गया था। संवाद