वाल्टरगंज। पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर-लखनऊ रेल खंड स्थित गोविंदनगर रेलवे स्टेशन के पूर्वी आउटर के डाउन ट्रैक पर मंगलवार दोपहर 2:45 बजे जनशताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। स्टेशन अधीक्षक रमेश चंद्र की सूचना पर पहुंचे आरपीएफ के उप निरीक्षक मन्नत प्रसाद, वीरेंद्र सिंह, यूएन मिश्रा ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। उसकी पहचान 20 वर्षीय प्रोभिष पांडेय पुत्र शिव शंकर पांडेय निवासी आमाघाट सरोशा जिला सीतापुर के रूप में हुई है। प्रोभिष के पास से मिले प्लास्टिक की बाल्टी में भीगे चने से लगता है कि वह ट्रेन में चने बेचता था। संवाद