रेलवे ट्रैक पार कर रहा था वसीम
संवाद न्यूज एजेंसी
बभनान (बस्ती)। गोरखपुर-गोंडा रेल खंड के बभनान रेलवे-स्टेशन के पूर्वी समपार संख्या 222 ए के पास ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जीआरपी मनकापुर ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 9:30 बजे नगर पंचायत बभनान के भगत सिंह नगर वार्ड निवासी 40 वर्षीय वसीम पुत्र कमाल 222 नंबर गेट के पास रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी बीच ट्रेन आ गई। ट्रेन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे परिजन उसे एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। डाॅक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल ले जाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। आरपीएफ चौकी इंचार्ज बभनान विश्वामित्र यादव ने बताया कि देर रात बभनान पहुंची जीआरपी मनकापुर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोंडा भेज दिया।