फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मालगाड़ी की चपेट में आकर युवक की मौत

Sat, 09 Sep 2023 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडेरवा। थाना क्षेत्र के अहरा में रेलवे अंडरपास (केविन 187) के ऊपर मालगाड़ी की चपेट में आने से 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। अंडरपास में पानी भरा होने से वह ट्रैक के ऊपर से उस पार जा रहा था।
विज्ञापन


रेलवे 187 केबिन के नीचे अहरा के समीप अंडरपास बनाया गया है। बारिश होने के कारण आए दिन अंडरपास में पानी भरा रहता है। जिसके कारण लोग जान हथेली पर लेकर रेलवे ट्रैक को पार करते हैं। शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे के करीब अहरा निवासी रवि (19) पुत्र हरिश्चंद्र नीचे अंडरपास में पानी भरा होने के कारण रेलवे ट्रैक के ऊपर से जा रहे थे। इस दौरान गोरखपुर की तरफ से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गए। इस घटना को देखकर आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
-
रेल प्रशासन पर लोग आक्रोशित
लोगों का कहना है कि अंडरपास में पानी भरा रहने की वजह से लोगों को मजबूरन ट्रैक के ऊपर से गुजरना पड़ता है। इसके बावजूद भी रेलवे प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। क्षेत्रीय जनों में रेलवे विभाग के प्रति गहरा आक्रोश व्याप्त है। कहने के लिए रेलवे विभाग ने एक ठेकेदार को पानी भरने पर इंजन चलाने की जिम्मेदारी दी है किंतु नियमित इंजन न चलने से प्राय: पानी भरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें