फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ट्रैक्टर से दबकर युवक की मौत

Wed, 15 Nov 2023 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान। कस्बे से सटे सबरापुर गांव में ट्रैक्टर पलट पर दबकर 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गोंडा जिले के खोडारे थाना क्षेत्र के सोनबरसा निवासी 22 वर्षीय सरबजीत पुत्र रंगीलाल खेत की सिंचाई कर घर लौट रहा था। सबरापुर गांव के पस ट्रैक्टर पलट गया। सरबजीत ट्रैक्टर के नीचे दब गया। स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर के नीचे दबे युवक को निकाल कर घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी। कुछ ही देर में पहुंचे परिवार के लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्राम प्रधान अयोध्या यादव ने बताया कि मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। बाद में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें