फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पूजा का सामान लेने जा रहे युवक की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर नरखोरिया पड़ाव की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भानपुर। सोनहा थाना क्षेत्र के बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर नरखोरिया पड़ाव के पास मंगलवार सुबह करीब 8:10 बजे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया। इससे बाइक पर पीछे बैठा युवक सड़क पर गिर गया। तभी वाहन का पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बाइक चला रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार पूजा का सामान लेने जा रहे थे।
मृतक की पहचान श्याम सुंदर पुत्र हंसराज के रूप में हुई। बाइक चला रहे राजेंद्र पुत्र राम पियारे निवासी कोठिला खास थाना सोनहा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची असनहरा चौकी और सोनहा थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल राजेंद्र को एबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल राजेंद्र ने बताया कि वह दोनों लोग घर में पूजा के लिए सामान खरीदने बाइक से डुमरियागंज थाना क्षेत्र के हल्लौर बाजार जा रहे थे। राजेद्र ने बताया कि वह बाइक चला रहा था जबकि श्याम सुंदर पीछे बैठे थे। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें