फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विवाद के बाद युवक ने की खुदकुशी

Mon, 04 Mar 2024 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज क्षेत्र के ओझागंज बाजार में हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज(बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ओझागंज बाजार में शनिवार देर रात छत की कुंडे से लटका युवक का शव मिला। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर काफी संख्या में गांव के लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर पारिवारिक विवाद की चर्चा है।

जानकारी के अनुसार, ओझागंज बाजार के 28 वर्षीय सर्वेश शर्मा मेहनत=मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता था। शनिवार रात घर में किसी बात पर विवाद हुआ था। उस समय आसपास के लोगों ने समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया। उसके बाद सर्वेश अपने कमरे में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। उसके बाद छत के कुंडे से कपड़े से फंदा लगा लिया। जब काफी देर तक वह कमरे से नहीं निकला तो रात नौ बजे परिवार के लोगों ने खिड़की से अंदर देखा तो सर्वेश का शव लटका मिला।
विज्ञापन

परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
...
पति की मौत के बाद भी आने काे तैयार नहीं हुई पत्नी
सर्वेश की शादी कई साल पहले हर्रैया थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। दोनों के बीच डेढ़ वर्ष का बेटा सौरभ है। शादी के कुछ दिनों बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा है। इससे सर्वेश की पत्नी अक्सर मायके में रहती थी। इसको लेकर कई बार पंचायत भी हुई थी। उसके बाद भी रिश्तों में सुधार नहीं हुआ। पति की मौत की सूचना के बावजूद उसने ससुराल आने से इन्कार कर दिया। काफी समझाने पर सुबह मायके वालों के साथ वह ओझागंज आई, लेकिन पति का शव पोस्टमार्टम के लिए जाते ही वापस चली गई।
विज्ञापन



एक साल पहले भी आत्म हत्या का प्रयास किया था सर्वेश। कप्तानगंज थाना क्षेत्र ओझागंज बाजार का रहने वाले दिवंगत सर्वेश शर्मा पारिवारिक विवाद के चलते काफी परेशान रहता था।इससे वह नशे का भी आदी हो गया था।बीते वर्ष 28 फरवरी वर्ष 2023 की रात में सर्वेश शर्मा ने अपने घर में फसरी लगाकर आत्म हत्या की कोशिश किया था लेकिन पड़ोस में लड़की की शादी थी उसके चलते ग्रामीणों ने उसे देख लिया और उसे बचा लिये थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें