फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: युवक की पिटाई, जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पुरानी बस्ती थाने के चिकवा टोला में शुक्रवार रात दुकान बढ़ाने को लेकर युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। वहां के इजहार अहमद ने तहरीर में बताया कि शनिवार रात 8.40 बजे उनका बेटा मजहर अहमद अपनी खिलौने की दुकान बढ़ा रहा था। इसी दौरान इम्तियाज और गयासुद्दीन दुकान पर चढ़ आए और उसे सड़क पर खींचकर घूंसे-थप्पड़ों से पीटने लगे। आरोप है कि गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई। सूचना पर पुलिस ने वादी की तहरीर पर इम्तियाज और गयासुद्दीन के खिलाफ मारपीट और धमकी का एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें