फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तेज रफ्तार ई-रिक्शा चलाने से मना करने पर युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित इटैलिया मोहल्ले के पास तेज रफ्तार ई-रिक्शा चलाने से मना करने पर चालक और उसके दो साथियों ने युवक की पिटाई कर दी। लखनौरा निवासी संजय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 28 सितंबर को वह पुरानी बस्ती विद्युत उपकेंद्र में शिकायत दर्ज कराने गए थे। लौटते समय इटैलिया मोहल्ले के पास एक युवक तेज रफ्तार ई-रिक्शा लेकर उनके सामने से गुजरा। हादसा होने से बचने पर संजय ने उसे सावधानी से वाहन चलाने को कहा। आरोप है कि चालक महताब और उसके दो साथियों ने गाली-गलौज कर उन्हें पीटा और ईंट से हमला किया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें