नगर बाजार। थाना क्षेत्र के रमवापुर कला गांव पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। गांव के रहने वाले राम सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि सोमवार की रात करीब 11 बजे उनका भाई अजय कुमार सिंह अकलाखोर स्थित शशिकांत के आरा मशीन पर किसी आवश्यक कार्य से रुका हुआ था। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर मुड़िला कठार निवासी जितेंद्र कुमार, सुरेश, हृदयराम व दो अज्ञात व्यक्तियों ने मिलकर अजय पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में अजय गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी है। घायल अजय को परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपियों के प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।