फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पुरानी रंजिश में युवक पर हमला, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के रैकवार गांव निवासी रामउग्रह पुत्र स्वर्गीय मातादीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 12 जून की शाम को वह अपने घर से थोड़ी दूर रुसे के घर के पास मौजूद थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के संतोष कुमार ने पुरानी रंजिश को लेकर उन्हें गालियां देनी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया, जिससे उन्हें चोटें आईं। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर किसी तरह उन्हें बचाया। आरोप है कि जाते समय आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें