फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: युवक पर हमला, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। नगर थाना क्षेत्र के पोखरा (बनकटिया) गांव में एक युवक पर हमला और जातिसूचक गालियां देने का मामला सामने आया है। पीड़ित उमेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि एक अप्रैल की रात करीब 9 बजे उनका बेटा दवा लेकर घर लौट रहा था, तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे सुरेन्द्र पांडेय व अन्य लोगों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि आरोपियों ने युवक को लात-घूंसों से पीटा और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी नगर भानु प्रताप सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें