नगर बाजार। थाना क्षेत्र के रखिया गांव में बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रहे एक युवक, मां और बहन और भाई से मारपीट के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। युवक की मां रामरती निवासी रखिया ने तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा रामकृपाल बैंक से रुपये निकालकर बाइक से घर लौट रहा था। वनहा गांव केपास गांव के ही धर्मेंद्र चौहान और दो अन्य ने रोककर मारपीट शुरू कर दी। बेटे ने फोन करके घटना की जानकारी दी तो मैं बेटी प्रीति और बेटे छोटू के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपियों ने हम सभी लोगों के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। संवाद