बनकटी। लालगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रविवार रात चोरी की बाइक के साथ युवक को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय भेज दिया। एसएचओ संजय कुमार ने बताया कि रात करीब 9 बजे सूचना मिली कि बरम बाबा मंदिर परिसर, बासापार में एक युवक चोरी की बाइक के साथ मौजूद है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान थाना लालगंज के गोनार निवासी उमेश यादव पुत्र भागीरथी यादव (30) के रूप में हुई। उसके पास से बरामद बाइक चोरी की पाई गई। संवाद