सिद्धार्थनगर। भवानीगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान मंगलवार को एक संदिग्ध को पकड़ा। उसकी पहचान शिवम सिंह उर्फ प्रियांशु सिंह निवासी पड़री बाबू थाना परशुरामपुर जिला बस्ती के रूप में की गई। उसके कब्जे से एक तमंचा और कारतूस बरामद किया। इस मामले में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। एसओ भवानीगंज विजय शंकर सिंह ने पुलिस टीम क्षेत्र के बायताल चंद्रदीप घाट पुलिस बूथ पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध को रोका था। शिवम पर बस्ती जनपद के विभिन्न थानों में कुल 13 मामले दर्ज हैं। मामले की जांच की जा रही है।