कप्तानगंज। कप्तानगंज पुलिस ने गांजा के साथ युवक को गिरफ्तार करके न्यायालय में प्रस्तुत किया। वहां उसे जेल रवाना कर दिया गया कप्तानगंज के एसओ आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि थाना क्षेत्र के सरैया मिश्र गांव के निकट एक संदिग्ध युवक को स्कूटी के साथ पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 920 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए युवक की पहचान बलवंत पांडेय निवासी कटरूआ दलथम्मन सिंह थाना नगर बाजार जनपद बस्ती के रूप में हुई। आरोपी नगर मार्ग पर स्कूटी से गांजा की बिक्री करता था। संवाद