फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मेडिकल कॉलेज में भर्ती युवक की मौत, घरवालों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Tue, 04 Jul 2023 04:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के ओपेक चिकित्सालय कैली में जुटे युवक के परिजन
विज्ञापन
बस्ती मेडिकल कॉलेज में देर रात एक युवक की मौत हो गई है। घरवालों ने चिकित्सकों पर इलाज न करने का आरोप लगाया है। देर शाम हुई इस घटना के बाद परिजन व उनके रिश्तेदार मेडिकल कॉलेज में डटे हैं।
विज्ञापन


हुआ यह कि सिद्धार्थनगर जिले के गोल्हौरा थाना क्षेत्र निवासी विजय कुमार 37 अपने रिश्तेदारी में बस्ती आए थे। एक जुलाई को उनके पेट में दर्द शुरू हुआ, जिससे उनका पेट भी फूल गया। परिवार के लोगों ने विजय को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। यहां दो दिन इलाज के बाद जब कोई आराम नहीं हुआ तो जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने सोमवार को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

यहां सुबह दस बजे परिवार के लोगो ने विजय को ओपेक कैली में भर्ती कराया। थोड़ी ही देर में इमरजेंसी के कर्मी ने ओपीडी के कक्ष संख्या दो में डॉक्टर को दिखाने के लिए कहा। विजय अपने पिता रामसूरज के साथ ओपीडी में पहुंचे, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने उन्हें देख कर दवा लिख दिया और इमरजेंसी में पहुंच कर थोड़ी देर बाद देखने काे कहा।
विज्ञापन


इस बीच पिता रामसूरज ने बाहर से लिखी करीब 12 सौ रुपये की दवा भी ले लिया, मगर दिन भर इंतजार के बाद चिकित्सक नहीं आए। दवा रखी रहीं और विजय ने अस्पताल की इमरजेंसी में दम तोड़ दिया। पिता रामसूरज ने कहा कि उनके बेटे की मौत चिकित्सक की लापरवाही से हुई है।

रोते हुए पिता ने कहा कि दवा मंगाकर भी चिकित्सक नहीं पहुंचे जिससे बेटे को दवा नहीं दी जा सकी। घटना के बाद कैली में मृतक के परिवार के लोग व रिश्तेदार जुट गए थे। समाचार लिखे जाने तक शव अस्पताल में ही रखा था।

सीएमएस कैली डॉ. एएन प्रसाद ने इस घटना से इन्कार करते हुए कहा कि यदि ऐसी कोई बात है तो अभी इसको पता करवाता हूं। परिवान्के लोगों से भी बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें