फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पादरी को हियुवा कार्यकर्ताओं ने किया पुलिस के हवाले

Mon, 25 Sep 2023 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गरीब परिवारों को लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुदरहा। लालगंज थाना क्षेत्र के हथियांव खुर्द गांव में रविवार को धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। हिंदू युवा वाहनी के कार्यकर्ताओं ने एक पादरी को पकड़ कर लालगंज पुलिस के हवाले किया।
जानकारी के अनुसार, कुदरहा-लालगंज मार्ग पर हथियांव खुर्द गांव में पादरी पिंटू ने भालचंद्र यादव के मकान को दो दिन पहले सत्संग के लिए किराए पर लिया था। रविवार को क्षेत्र के सोढि़या, भगतूपुर, लालगंज से 50 से अधिक महिलाएं व पुरुष उस मकान में आयोजित प्रार्थना सभा में हिस्सा लेने एकत्र हुए थे। इसी बीच किसी ने मकान में धर्म परिवर्तन कराने की सूचना हिंदू युवा वाहिनी के ब्लॉक अध्यक्ष सुमित शुक्ला को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे हियुवा के लोगों ने प्रार्थना सभा में मौजूद लोगों से पूछताछ की तो कोई बोलने को तैयार नहीं हुआ। हियुवा के पदाधिकारियों काआरोप है कि पादरी 50 गरीब परिवारों को इकट्ठा कर रुपये आदि का लालच देकर धर्म परिवर्तन करा रहा था। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि कलवारी थाना क्षेत्र रहने वाले पादरी पिंटू ने बताया कि प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था। इसमें किसी व्यक्ति को प्रलोभन या जबरन धर्म परिवर्तन नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें