फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ आप की पद यात्रा

विज्ञापन
शास्त्री चौक पर आप ने किया विरोध प्रदर्शन। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ आप की पद यात्रा
विज्ञापन

- शास्त्री चौक पर प्रदर्शन कर की सभा
बस्ती। केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों, बेतहाश बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने रविवार को पदयात्रा निकालकर विरोध दर्ज कराया। जीआईसी से जिलाध्यक्ष पतिराम आजाद के नेतृत्व में निकली पदयात्रा शास्त्री चौक पहुंची। यहां पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी सड़क पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा पूंजीपतियों का पांच लाख करोड़ रु़पये कर्ज माफ कर सरकार ने देश की 130 करोड़ जनता की गाढ़ी कमाई पर डाका डाला है। सबको भ्रष्टाचारी मानने वाली केंद्र की सरकार का पाला इस बार शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया से पड़ा है। एड़ी चोटी एक करने के बावजूद आरोपों को सिद्ध करने में पसीना छूट रहा है। कहा महंगाई, बेरोजगारी का ठोस समाधान नहीं निकला आम आदमी पार्टी जनता के बीच सारे सच उजागर करेगी। पूर्व जिलाध्यक्ष रामयज्ञ निषाद, डॉ. नरेंद्र चौधरी, डीसी यादव, डीएन शास्त्री, लक्ष्मी यादव, डॉ. सुबाष वर्मा तथा अशोक श्रीवास्तव ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर सुग्रीम यादव, उमेश कुमार, चंद्रभान कनौजिया, मनोज पांडेय, रतन निषाद, शेषनाथ, वीरेंद्र गुप्ता और सत्यनारायण चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें