बहादुरपुर। कलवारी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत शेखपुरा में प्रधान प्रतिनिधि अमरनाथ चौधरी की अध्यक्षता में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें किशोरियों, युवतियों तथा महिलाओं को मिशन शक्ति के तहत जागरूक किया गया। सम्मेलन में कलवारी थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक जितेंद्र मिश्र ने कहा कि सरकार महिला अपराध को लेकर गंभीर है। आप लोग अपने साथ होने वाले किसी भी प्रकार के उत्पीड़न पर आवाज उठाएं। सरकार द्वारा हेल्पलाइन नंबर बनाए गए हैं, जिस पर आपके साथ होने वाली किसी भी समस्या को सुनने के लिए महिला कर्मचारी ही नियुक्त है। संवाद