बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के गोटवा में पिकअप की चपेट में आने से युवती का पैर टूट गया। मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। कप्तानगंज क्षेत्र के अवस्थीपुर गांव निवासी राजा भैया ने पुलिस को बताया कि उनकी बहन वंदना गौतम 31 अगस्त को करीब तीन बजे कोचिंग से घर जा रही थी। गोटवा में एक होटल के सामने वह वाहन निकलने का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान तेज गति और लापरवाही से आ रहे पिकअप चालक ने उनके बाएं पैर पर वाहन चढ़ा दिया। हादसे में उसका पैर टूट गया। उसका इलाज ट्रॉमा सेंटर मेडिकल कॉलेज लखनऊ में चल रहा है। संवाद