नगर बाजार। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र की गनेशपुर चौकी अंतर्गत मूड़घाट पुल से 19 वर्षीय युवती ने बृहस्पतिवार देर शाम कुआनो नदी में छलांग लगा दी। इससे इलाके में हलचल मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना तुरंत गनेशपुर चौकी पुलिस और उसके घर वालों को दी गई। परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में युवती की तलाश शुरू की गई है लेकिन देर रात तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। युवती मुंडेरवा थाना क्षेत्र के छितही गांव की रहने वाली है। बताया गया कि वह एनसीसी की कैडेट है। संवाद