वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के सूरतगढ़ गांव में एक विषैले सांप के काटने से एक युवती की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गांव की सपना (21) पुत्री राम सूरत को रविवार रात में बिस्तर पर सोते समय किसी विषैले सांप ने बाएं पैर पर डंस लिया जब वह अपने परिजन आनन-फानन में उसे लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सल्टौआ पहुंचे। वहां से नाजुक स्थिति देख चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया है। संवाद