फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सात दिन से युवक, पांच दिन से अधेड़ लापता, गुमशुदगी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- नगर व छावनी थाने में दर्ज हुआ दोनों मामलों में केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नगर बाजार/विक्रमजोत (बस्ती)। युवक और अधेड़ की गुमशुदगी के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर खोजबीन शुरू की है। छावनी थानाक्षेत्र के ढ़ेलगढ़वा निवासी 24 वर्षीय युवक सात दिन से लापता है।
इस संबंध में उसके पिता बुद्धू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र विकास यादव 20 अक्तूबर को सुबह करीब दस बजे से गायब है। उसकी मानसिक स्थिति सही नहीं है। गांव के आसपास व मित्र रिश्तेदारों में तलाश किया गया, लेकिन पता नहीं चल सका है। चौकी प्रभारी विक्रमजोत चंद्रकांत पांडेय ने बताया कि मामला दर्ज कर युवक की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नगर थाना क्षेत्र के भरवलिया से सोमवार को एक 52 वर्षीय व्यक्ति के लापता होने के मामले में भतीजे ने तहरीर दी है। प्रमोद कुमार ने तहरीर में कहा कि उसके 52 वर्षीय चाचा हनुमान प्रसाद सोमवार शाम को लगभग पांच बजे रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए। काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चला। प्रमोद कुमार ने बताया कि उसके चाचा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उनका उपचार चल रहा था। थाना प्रभारी नगर संतोष कुमार ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें