पैकोलिया। हसीनाबाद-विक्रमजोत मार्ग पर एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा युवक पल्हनापुर चौराहे पर कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। थानाक्षेत्र के पिकौरा कुंवर गांव निवासी अमन कन्नौजिया पुत्र प्रदीप कुमार मंगलवार की रात करीब आठ बजे अपने घर से पैदल ही चलकर पड़ोस के ही पल्हनापुर गांव के चौराहे पर विश्वनाथ मौर्य की बेटी के शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। जैसे ही वह सड़क पर पहुंचा कि विक्रमजोत की तरफ से आ रहे किसी तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन उसे सीएचसी हर्रैया पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर देखते हुए डाक्टर ने उसे जिला चिकित्सालय बस्ती रेफर कर दिया। वहां से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।