फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नहाते समय युवक को लगा करंट, गई जान

Thu, 09 May 2024 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तेंदुअहिया टोला पोखरहवा में बुधवार को सुबह नहाते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, तेंदुअहिया गांव के पोखरहवा टोला निवासी ज्ञानचंद शर्मा अपने घर में सुबह मोटर चलाकर नहाने गए थे। स्नान करके आने पर विद्युत बोर्ड से जैसे ही बिजली का तार निकालने का प्रयास किया उसी दौरान करंट की चपेट में आ गए, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए और अचेत होकर जमीन पर गिर गए। परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। ज्ञानचंद्र के चार बच्चे हैं। जिसमें दो बेटी और दो बेटा हैं। वह सऊदी अरब में रहते थे। करीब छह माह से घर पर ही थे। जल्द से जाने की तैयारी में लगे थे।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष पनियरा निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें