मुंडेरवा। बुधवार को मुंडेरवा स्टेशन के पश्चिमी केबिन महादेवा मार्ग गेट नंबर 189 स्पेशल पर बरौनी लखनऊ ट्रेन से गिरकर युवक घायल हो गया। गेटमैन रोहित ने मुंडेरवा स्टेशन अधीक्षक को सूचना दी और घायल को एंबुलेंस से मुंडेरवा सीएचसी पर भेजा। जहां से डाॅक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घायल युवक ने अपना नाम अंकित चौधरी(32) ग्राम बेहरवा जिला बेगूसराय (बिहार) बताया। बताया कि वह अपने बहन बहनोई के साथ बेगुसराय से कमाने दिल्ली जा रहा था। स्थानीय लोगों ने फोन पर उनके बहन बहनोई को सूचना दी। संवाद
-