फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ससुराल से घर जा रहे युवक की हादसे में मौत

Sun, 11 Aug 2024 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
महादेवा। मुंडेरवा-लालगंज मार्ग के मनिकौरा गांव के पास शनिवार शाम 7.30 बजे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार लालगंज क्षेत्र के भिटहा निवासी कृष्णा (24) पुत्र अवध राज शनिवार को बाइक से ससुराल भवडाड़ थाना दुधारा संतकबीरनगर से घर आ रहे थे। मुंडेरवा से भिटहा की ओर जाते समय मनिकौरा गांव के पास पिकअप को ओवरटेक करने लगे। उसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए, जिसमें मौके पर ही कृष्णा की मौत हो गई। कृष्णा की एक महीने पहले शादी हुई थी। तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें