नगर बाजार। भुअर सराय गांव के मोड़ पर सड़क के किनारे खून से लथपथ एक युवक पड़ा मिला है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल भेजवाया। युवक पैंट व बनियान पहने हुए है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अब तक घायल की पहचान नहीं हो पाई है। संवाद