फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: युवक ने दुकान में जहर खाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में चकबंदी विभाग पर आरोप

Thu, 30 Jul 2026 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती

सार

थाना क्षेत्र के कुंआगांव निवासी गणेश श्रीवास्तव (29) पुत्र पवन श्रीवास्तव अमोढ़ा कस्बे में निजी तौर पर मरीजों का उपचार करते थे। बताया जाता है कि मंगलवार शाम उन्होंने अपनी दुकान के भीतर जहरीला पदार्थ खा लिया। जहर का असर होने पर उन्हें कई बार उल्टियां हुईं। 
विज्ञापन
मृतक गणेश श्रीवास्तव की फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमोढ़ा कस्बे में बिना डिग्री के इलाज करने वाले एक युवक ने मंगलवार देर शाम अपनी दुकान में कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में परिजनों की ओर से एक सुसाइड नोट भी पुलिस को सौंपा गया है, जिसमें चकबंदी विभाग पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के कुंआगांव निवासी गणेश श्रीवास्तव (29) पुत्र पवन श्रीवास्तव अमोढ़ा कस्बे में निजी तौर पर मरीजों का उपचार करते थे। बताया जाता है कि मंगलवार शाम उन्होंने अपनी दुकान के भीतर जहरीला पदार्थ खा लिया। जहर का असर होने पर उन्हें कई बार उल्टियां हुईं। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।

परिजनों का आरोप है कि चकबंदी के दौरान उनकी जमीन कई हिस्सों में बांट दिए जाने से गणेश मानसिक रूप से परेशान थे। उनके द्वारा दिए गए सुसाइड नोट में भी चकबंदी विभाग को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें