फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत

Thu, 21 Aug 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (बस्ती)। कस्बे के 28 वर्षीय युवक की मंगलवार देर रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
विज्ञापन


कप्तानगंज थाना क्षेत्र के महराजगंज कस्बा निवासी विजय उर्फ छोटू पुत्र किशोरी लाल मद्धेशिया चार भाइयों में सबसे छोटा था। वह कार्यक्रमों में भोजन बनाने का काम करता था। बताया जा रहा है कि रात 11:30 बजे वह घर में नल के पास अचेत अवस्था में गिरा दिखा। सिर से काफी खून बह चुका था। उसे तत्काल सीएचसी कप्तानगंज ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने विजय को मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोगों का कहना है कि नल से टकराने से सिर में चोट लगने से अधिक खून निकल जाने से विजय की मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें