संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के अप लाइन पर पुरानी बस्ती के आगे एक युवक रविवार दोपहर चलती ट्रेन के सामने कूद गया। उसकी पहचान पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के सोनहटी बुजुर्ग गांव निवासी विनय चौधरी (22) पुत्र राजमन चौधरी के रूप में हुई है। घटना पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के चैनपुरवा ओवरब्रिज के नीचे अप रेलवे ट्रेक के पास किलोमीटर संख्या-570 के पास हुई। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी को रोकी। युवक का शव ब्रेकवान के पास बीच फंस गया। गार्ड ने सूचना स्टेशन अधीक्षक बस्ती को दी। स्टेशन अधीक्षक ने सूचना पुरानी बस्ती पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के लोगों ने घटना की वजह के बारे में अनभिज्ञता जताई है। एसओ महेश सिंह का कहना है कि अभी परिजन शोकाकुल हैं। शांत होने पर पूछताछ कर वजह जानने की कोशिश की जाएगी।