फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सोते समय युवक को सांप ने डसा, दो दिन बाद मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान। घर में सोए हुए युवक को आधी रात जहरीले सांप ने डस लिया। दो दिन बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गौर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बभनान के वार्ड संख्या 11 बाबा बागेश्वर नगर वार्ड निवासी मनोज (25) सोमवार की रात खाना खाकर अपने बिस्तर पर सोने चले गए। रात करीब 01:30 उनके हाथ पर सांप ने काट लिया। परिजन उन्हें सीएचसी ले गए, जहां से जिला अस्पताल फिर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान मनोज ने बुधवार की भोर में दम तोड़ दिया। वह तीन भाई और तीन बहनों में दूसरे नंबर पर थे। उनके पिता समोसे व किराने की दुकान चलाते हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रबल मालानी ने परिवार को ढांढस बंधाया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया और शव का अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें