छावनी। थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती को अगवा करने मामला प्रकाश में आया है। युवती की शादी अप्रैल में होनी तय है। इसी बीच मंगलवार शाम युवती को बहला फुसलाकर कुछ युवक भागा ले गया। थाना क्षेत्र निवासी महिला ने छावनी थाने में बेटी के भगा ले जाने की तहरीर दी है। आरोप है अमोढ़ा खास गांव निवासी कुछ युवक लड़की को अगवा कर लिया। लड़की की शादी अगले महीने होने वाली है। थाना प्रभारी राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपी युवक पर केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। संवाद