बस्ती। वर्ष 2025-26 में गुरु गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने बताया कि मानवाधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय और राष्ट्रीय एकीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को एक लाख रुपये एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आवेदन के लिए पात्र व्यक्ति भारत का मूल नागरिक, उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए। इस संबंध में जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारी और खंड विकास अधिकारियों को आवेदन पत्र उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया है। यह पुरस्कार गुरु गोविंद सिंह के जन्मदिन 5 जनवरी को प्रदान किया जाता है। संवाद